Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel : चुनाव प्रचार थमने के पहले सीएम भूपेश बघेल का रोड शो, विधायक देवेंद्र यादव के लिए खुर्सीपार में किए प्रचार


Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel भिलाई। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल बुधवार को एक के बाद एक रोड शो कर रहे हैं। राज्य में शुक्रवार को आखिरी चरण का चुनाव होने वाला है। इससे पहले ही बुधवार से चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार थमने के पहले सीएम भूपेश बघेल भिलाई पहुंचे। यहाँ वे भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को जीताने के लिए भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में जम कर धुआंधार रोड शो कर चुनाव प्रचार किया और जनता से भी अपील की कि वे भिलाई के युवा हृदय सम्राट, सब के प्रिय, सरल,सहज, विनम्र, ईमानदार विधायक श्री यादव को फिर से विधायक बनाएं।


Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रोड शो भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में किए। जहां उनका काफिला छावनी चौक, केनाल रोड चौक, गौतम नगर शिवालय, बापु नगर गुरुद्वारा, पीपल पेड स्कूल, श्री राम चौक, ओम लॉज चौक, सुभाष चौक, देवांगन मेडिकल स्टोर, असरफी चौक से होकर गुजरा। सीएम भूपेश के रोड शो के दौरान उनके साथ विधायक श्री यादव सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।


Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने विधायक देवेंद्र यादव की तारीफ करते हुए कहा कि एक समय था जब खुर्सीपार और छावनी के लोग मूलभूत समस्याओं से जूझते थे। यहां के लोगों के पास ना सड़क थी ना बिजली था, ना शुद्ध पानी था। लोगों को शुद्ध पीने के लिए पानी तक नहीं मिलता था। लेकिन भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार इसक्षेत्र में काम करते रहे, लोगों से मिलते रहे,उनकी समस्याओं को जानकर उनका निदान करते रहे और आज पूरी क्षेत्र की छवि ही बदल गई है।

Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel भिलाई के मतदाताओं से सीएम भूपेश बघेल ने अपील की कि वे सोच समझकर कांग्रेस को ही वोट करें। क्योंकि प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे तो महिलाओं को 470 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा और हर महिला को 15000 शासन की तरफ से दिया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भर सशक्त बनाने के लिए ट्रेनिंग देकर रोजगार की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा सभी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद स्कूल अंग्रेजी मीडियम बना दिया जाएगा।