हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

Bhilai Ahiwara Assembly भिलाई …. अहिवारा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे का जन आशीर्वाद यात्रा सोमवार को भी जारी रहा। उन्होंने खपरी, सांकरा, पंचदेवरी, कपसदा, अकोला, मलपुरी, ओटेबंद, गोढी, बोरसी, अछोटी एवं मुरमुंदा गांव का दौरा कर मतदाताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में फिर से कांग्रेस सरकार बनने पर लागू की जाने वाली छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना की जानकारी दी।

Bhilai Ahiwara Assembly कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। रविवार को दीपावली पर उन्होंने अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं से बधाईयों का आदान-प्रदान करते हुए चुनावी गतिविधियों पर चर्चा की। वहीं सोमवार को फिर से जन आशीर्वाद यात्रा निकालकर मतदाताओं से मेल मुलाकात किया। विभिन्न गांवों में सिलसिलेवार पहुंचकर श्री कोसरे ने नागरिकों को दीपावली, गौरा – गौरी पूजा, गोवर्धन पूजा, भाई दूज पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में उन्हें विजयी बनाने का आग्रह किया।
Bhilai Ahiwara Assembly इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लक्ष्मी पूजा के दिन फिर से कांग्रेस की सरकार बनने पर गृह लक्ष्मी योजना के तहत प्रत्येक महिला को प्रतिवर्ष 15 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा इस योजना से महिलाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और उनके सम्मान में भी इजाफा होगा। किसानों का कर्जा माफ करने के साथ ही प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी 32 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। इसलिए किसी को भी भाजपा के बहकावे में नहीं आकर प्रदेश में पुनः कांग्रेस पार्टी का सरकार बनाने मतदान करने की जरूरत है।