हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

Bhilai Township भिलाई । चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भिलाई की जनता ने प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने खुर्सीपार एवं छावनी में पदयात्रा तथा टाउनशिप में बाईक रैली कर मतदाताओं का आर्शीवाद व समर्थन प्राप्त किया। खास बात यह रही कि जिस भी गली से प्रेमप्रकाश पाण्डेय का काफिला निकला लोग जुड़ते चले गए और कारवां बनता गया।

Bhilai Township खुर्सीपार के जोन -1 शिवालय से पदयात्रा प्रारंभ हुई औऱ विभिन्न मार्गों से होती हुई नेहरू विद्यालय न्यू खुर्सीपार के पास इसका समापन हुआ। वहीं छावनी में पदयात्रा एवं टाउनशिप में सेक्टर -1 से सेकटर -9 होते हुए सेक्टर -4 तक बाईक रैली का आयोजन हुआ जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। लोगों ने भाजपा आवत हे जैसे नारों से आकाश गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर श्री पाण्डेय ने भी बड़े- बुजुर्गों और महिलाओं से आर्शीवाद लिया और मतदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि मतदान आप सभी का अधिकार है, और यह अधिकार ही भिलाई के विकास की नींव बनेगी। आप सभी ने अपना स्नेहरूपी आर्शीवाद मुझे जब दिया मैंने भिलाई के नाम को आगे बढ़ाने का हरसंभव प्रयास किया। आज यह विशाल जनसमर्थन यह साबित करता है कि भिलाई की जनता विकास के साथ है, भाजपा के साथ है। भाजपा ने हमेशा ही आम जनता की जरूरतों को पूरा करने की ओर पूरा प्रयास किया है, सभी के सहयोग से यह प्रयास पूरा भी हुआ है।

Bhilai Township यह विकास फिर से हो सके इसलिए इस बार फिर भाजपा को आपको अपना आर्शीवाद देना होगा। रैली में हजारों की संख्या ने आज भाजपा के प्रति अपनी स्वीकार्यता दिखाई और एकस्वर में भाजपा की सरकार बनाने अपनी सहभागिता को अनिवार्य बताया।