GPM Police को बड़ी कामयाबी, अन्तर्राज्यीय तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे चढ़े


110 किलो गांजा कीमत 11,00,000 सहित टाटा टियागो कार कीमती 4,00,000, चार मोबाइल कीमत 40000 कुल कीमती 15,40,000 जप्त

GPM Police: गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़ ! जीपीएम पुलिस नशा के खिलाफ कार्रवाई की है, नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल हुई है, थाना मरवाही द्वारा 110 किलोग्राम अवैध मादक द्रव्य गांजा की तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है, बता दें जीपीएम पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि बिलासपुर की ओर से एक टाटा टियागो कार मैं अवैध रूप से गांजा का परिवहन कर बिलासपुर के रास्ते से कोतमा मध्यप्रदेश की ओर जा रहा है, जिसको संज्ञान लेते हुए जीपीएम पुलिस एवं साइबर सेल टीम बनाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर मरवाही की टीम के द्वारा पीपरडोल में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि उसी दौरान कोटमी की तरफ से आ रही उक्त कार को रोककर चेक किया गया।

जिसकी डिक्की और बीच सीट में कुल 110 किलो मादक द्रव्य गांजा बरामद किया गया नारकोटिक्स एक्ट के तहत की जाने वाली कार्यवाही का पालन करते हुए विधिवत कार्यवाही कर टाटा कार को जप्त कर आरोपीगण 1 राजेश कुमार पनिका पिता सोहनलाल उम्र 26 साल निवासी भालूमाड़ा वार्ड नंबर 16 हनुमान दफाई 2 इमरान मंसूरी पिता मुबारक मंसूरी 24 साल निवासी फूनंगा थाना भालूमाड़ा मध्य प्रदेश के विरुद्ध थाना मरवाही में अपराध क्रमांक 101 /23 धारा 20 B एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।