हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

Raipur Crime : रायपुर। चाकू की नोक में लूट करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। गोबरा नवापारा 2 बाइक में सवार होकर पहुंचे 5 लुटेरों ने 7 लाख रुपए की लूट की थी। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 6 लाख 42 हजार रुपए बरामद किए है। आरोपी सन्नी ध्रुव अभनपुर का हिस्ट्रिसिटर है। इस मामले में 2 आरोपी अब भी फरार है।
लूट की घटना को अंजाम देने वाले थाना अभनपुर का हिस्ट्रीशीटर सहित कुल 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रार्थी अमन कुमार दुबे ने थाना गोबरानवापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सुभाष अग्रवाल के कंस्ट्रक्शन कंपनी में प्रोजेक्ट इंचार्ज है। इसी के चलते वह लेबर पेमेंट का 7 लाख 30 हजार रुपए लेकर रात करीब 10 बजे अकेले कठिया चौक होते हुये गोबरानवापारा के लिये निकला।
इसी दौरान ग्राम हसदा के पास 2 मोटर सायकल में सवार 5 व्यक्ति प्रार्थी के मोटर सायकल के आगे-पीछे चलने लगे। कुछ दूर जाकर आरोपियों ने उसे घेर लिया और चाकू की नोक पर उसके साथ मारपीट करते हुए बैग में रखे पैसे छीन कर फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की पहचाना कर 3 आरोपियों सन्नी ध्रुव, हुलास साहू एवं चमनदास उर्फ सिंधी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की की नगदी रकम 6 लाख 42 हजार रूपये बरामद की गई है। तीनो आरोपी थाना अभनपुर के हिस्ट्रिसिटर बदमाश है और मारपीट, लूट, वी हत्या के प्रयास में जेल जा चुके है।