Raipur पुरखौती सम्मान यात्रा का जयस्तंभ चौक रायपुर में समापन


Raipur रायपुर ! आदिवासी पुरखौती सम्मान यात्रा प्रदेश की सबसे सफलतम यात्रा रही है। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा निकाली गई पुरखौती सम्मान यात्रा रायपुर के जयस्तंभ चौक पर समापन हुआ है।

यात्रा की शुरुआत 9 जून से की गई थी शहीद वीर नारायण सिंह की जन्म स्थली सोनाखान जिला बलौदा बाजार से यात्रा निकली थी। प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विकास मरकाम के नेतृत्व में रायपुर संभाग के सभी जिलों से गुजरी
यह यात्रा बलौदा बाजार, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी दुर्ग और रायपुर जिलों में निकाली गई !

यात्रा छत्तीसगढ़ के पांच आदिवासी महापुरुषों के जन्मस्थली से निकलकर जिला मुख्यालयों तक पहुंची है।