हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

solar light corruption नारायणपुर ! जिले के पखांजुर में सोलर लाइट भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय, वा जनपद पंचायत का घेराव किया है। 2021 में जनपद पंचायत अंतागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत बोंदानार में खनिज न्यास निधि से 14 लाख चालीस हजार की लागत से 30 नग सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य स्वीकृत किया गया था, जिसे ठेकेदार के द्वारा काम नही करने के बाद भी पूरी राशि आहरण कर लिया गया !
वही दो साल के बाद मीडिया के माध्यम से इसका खुलासा होने के बाद,ठेकेदार द्वारा आनन फानन में अभी 29 नग सोलर लाइट लगाया गया है, परंतु राशि आहरण होने के दो साल बाद, लाइट नही लगने के खुलाश के बाद, ऐसे लाइट का लगाना भ्रष्टाचार को दर्शाता है, जिसे लेकर अंतागढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक कार्यालय एवं जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव किया गया, कार्य किए बिना पूरी राशि आहरण कैसे हो गया और किसके इशारे से हुआ वह सोचनीय विषय है साथ ही राशि आहरण के दो साल बाद मीडिया के खुलासा के बाद ऐसे लाइट लगाना पूरा भ्रष्टचार को दर्शाता है इस बीच विधायक अनूप नाग एवं पूर्व विधायक विक्रम उसेंडी के बीच जम कर आरोप प्रत्यारोप लगाए गए जिसमे विक्रम उसेंडी द्वारा बताया गया की आठ से दस हजार के स्ट्रीट लाइट को 48 हजार का होना बताया जा रहा है जिससे साफ होता है की कार्य में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है !