108 ambulance : असहनीय दर्द व हाथ पैर में सूजन बीमार महिला को 7 किलोमीटर पैदल चलकर कांवड़ के सहारे एंबुलेंस तक लाये


108 ambulance नारायणपुर ! जिला मुख्यालय से महज 74 किलोमीटर दूर अबूझमाड़ इलाके के ग्राम कोडोली में 50 वर्षीय महिला माशे बाई कुछ दिनों से बीमार थी, महिला के शरीर में असहनीय दर्द व हाथ पैर में सूजन था ।वही आज हालत बिगड़ने पर परिजनों ने 108 (एंबुलेंस ) से संपर्क किया, जिसके बाद 108 के कर्मचारी एंबुलेंस लेकर गांव की ओर निकल पड़े। वही ग्राम कोडोली के 7 किलोमीटर पहले से सड़क बुरी तरीके से जर्जर था एंबुलेंस आगे जा नहीं पा रहा था। जिसके बाद 108 के कर्मचारी व परिजन ग्राम कोडोली से महिला को कांवड़ के सहारे 7 किलोमीटर दूर खड़े एंबुलेंस तक लाया।

जिसके बाद महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओरछा में भर्ती कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओरछा लगभग जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर है वही बीएमओ सुखराम दोरपा ने फोन से बातचीत पर बताया कि महिला को आज लाया गया है, वर्तमान में महिला की हालत बेसुध है, इलाज जारी है स्वास्थ्य में सुधार ना आने की स्थिति में रिफर कर दिया जाएगा।