हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

Congress टी नरसीपुरा ! कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विपक्ष के कब्र खोदने’ वाली टिप्पणी को अजीब और गैर चुनावी मुद्दा बताया।
Congress वाड्रा कर्नाटक में यहां एक जनसभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री को ‘विपक्षी नेता उनकी कब्र खोदना चाहते हैं’ को सुना। उन्होंने कहा यह किस तरह की बात है , क्या यह चुनावी मुद्दा है , सभी लोग प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करेंगे।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अजीब मुद्दे उठाती है, लेकिन महंगाई, बेरोजगारी और लोगों की भलाई जैसे वास्तविक मुद्दों पर बात करने से दूर रहती है।
Congress उन्होंने लोगों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि यह चुनाव श्री मोदी के बजाय मुद्दों पर केंद्रित हो। उन्होंने कहा कि यह चुनाव किसी नेता के बारे में नहीं है, बल्कि आप लोगों के बारे में है , आपके दैनिक जीवन के बारे में है।