हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

Chhattisgarh गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़-पेंड्रा ब्लाक कर अमारू गांव में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा एक बड़े तालाब के मेड तो तोड़कर उससे पूरा पानी निकाल दिया गर्मी के मौसम में बिना किसी को जानकारी दिए ही तालाब का मेड तोड़ने के बाद भरी दोपहरी में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों के द्वारा मछली पकड़ने का वीडियो सोसल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है जबकि ग्रामीणों की माने तो तालाब से गांव के मवेशियों का निस्तारी होता है,
Chhattisgarh दरअसल यह वीडियो पेंड्रा ब्लॉक के अमारु ग्राम पंचायत के सरकारी मोहल्ले में स्थित 50 साल पुराने तालाब का है जिसे अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा तालाब के मेड को तोड़ दिया गया है बतलाया जा रहा है कि गाँव के कुछ लोग तालाब में कब्जा य फिर तालाब से मछली पकड़ने के लिए रात के अंधेरे में तालाब के मेड को तोड़ दिया गया जिसके बाद पानी कम होने के बाद तालाब मर आसपास ले सैकड़ो ग्रामीण मछली पकड़ने के लिए तालाब पहुच गए और भरी दोपहरी में तालाब में उतरकर मछली पकड़ने लगे जिसका वीडियो इन दिनों सोसल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।।।वही जब हमने इस मामले में जवाबदारो से जानकारी ली तो उन्होंने तालाब को गर्मी के समय तोड़ देने की वजह और जानकारी किसी के पास नही है जबकि इस 50 साल पुराने तालाब से सरकारी मोहल्ला अमारु,मौहरी मोहल्ला,यादव मोहल्ला में रहने वाले ग्रामीणों के साथ आसपास के मवेशियों के निस्तारी भी इसी तालाब से होता था मगर तालाब का मेड तोड़कर तालाब खाली कर देने की वजह से आसपास के रहने वाले ग्रामीणों के साथ मवेशियों को भी पीने के पानी की समस्या होगी,,,,वही जब हमने तालाब को फोड़कर खाली करने को लेकर जब हमने जनपद पंचायत के सीईओ नारद मांझी से जानकारी ली तो उन्हें भी मामले की कोई जानकारी नही है हालांकि उन्होंने जरूर मामले में जानकारी लेकर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की बात कही है।
Chhattisgarh बहरहाल अभी लगभग एक माह गर्मी पूरे शबाब पर रहेगी ऐसे में तालाब के आसपास रहने वाले तीन से चार मोहल्ले के ग्रामीण सहित मवेशियों को भीषण गर्मी में पानी की समस्या बनी रहेगी।