हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

BSP : भिलाई। इस्पात कर्मचारी कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर 6 भिलाई की वार्षिक आमसभा 24 सितंबर रविवार को सुबह 10:30 बजे से परशुराम भवन सेक्टर 2 भिलाई में रखी गई है। अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्रा ने बताया कि आमसभा की सूचना भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत सभी कर्मी सदस्यों तक प्रसारित की जा रही है।
BSP : आम सभा में वार्षिक प्रतिवेदन के अलावा अंकेक्षित वित्तीय पत्रक वर्ष 2022-23 का अनुमोदन, वर्ष 2024- 25 के प्रस्तावित बजट का अनुमोदन एवं वर्ष 2022-23 के अनुपूरक बजट का अनुमोदन, वर्ष 2022-23 का देय लाभांश का अनुमोदन, कर्मचारियों को वर्ष 2022-23 की एक्सप्रेसिया राशि का भुगतान करने बाबत संचालक मंडल के निर्णय का अनुमोदन, वित्तीय वर्ष 2023 24 के लेखा पत्रको का अंकेक्षण हेतु संपरीक्षक की नियुक्ति व अन्य विषय पर चर्चा अध्यक्ष की अनुमति से होगी। अध्यक्ष बृजबिहारी मिश्र ने बताया कि आमसभा में शामिल होने सदस्यों को भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जारी गेट पास एवं संस्था की पासबुक लाना अनिवार्य है।