हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

Bhilai : भिलाई .. 21 सितंबर दिन गुरुवार को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के जयंती स्टेडियम भिलाई आगमन पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा निम्नानुसार पार्किग प्लान तैयार किया गया है, जिसमें अलग-अलग दिशाओं से आने वाले आम जनता के वाहनों के लिए रूट चार्ट निम्नानुसार है:-
01- कवर्धा, बेमेतरा, धमधा की ओर से आने वाले वाहन चालक धमधा नाका-ग्रीन चौक-राजेन्द्र प्रसाद चौक-मालवीय नगर चौक-वाय शेप ओवर ब्रिज-32 बंगला-सेक्टर 09 चौक-सेक्टर 08 चौक होते हुए बीएसपी स्कूल मैदान सेक्टर 07 में बस पार्किंग एवं दशहरा मैदान सेक्टर 07 में कार पार्किंग करेंगें।
02- राजनांदगांव, बालोद की ओर से आने वाले वाहन चालक पुलगांव चौक-बोरसी चौक-जेल तिराहा-ठगडा बांध ओवर ब्रिज-एमडी चौक होते हुए पंथी चौक के बाजू मैदान सेक्टर 10 ग्राउण्ड में बस एवं रूआबांधा सप्ताहिक मार्केट के सामने कार पार्किंग करेंगें।
Bhilai : 03- रायपुर, अहिवारा, कुम्हारी, भिलाई-03 की ओर से आने वाले वाहन चालक पॉवर हाऊस-मुर्गा चौक-बीएसएनल चौक-पाण्डेय चौक होते हुए सेक्टर 02 भिलाई विद्यालय ग्राउण्ड में एवं सेक्टर 06 पुलिस ग्राउण्ड में बस तथा सिविक सेंटर मार्केट पार्किंग स्थल में कार पार्क करेंगे।
🔸खुर्सीपार-पावर हाउस से सेक्टर की ओर
🔸उतई से मरोदा सेक्टर की ओर
🔸पुलगांव चौक से बोरसी, जेल तिराहा की ओर
🔸पुलगांव चौक से दुर्ग शहर की ओर
🔸धमधा नाका से व्हाय सेप ओरव ब्रिज की ओर
🔸नेहरू नगर से सेक्टर की ओर
अपील:- डीएसपी सतीश ठाकुर ने आम नागरिक सेंट्रल एवेन्यू मार्ग का प्रयोग करने वाले जाम से बचने के लिये गैरज एवम फॉरेस्ट एवेन्यु मार्ग का प्रयोग करे।