Indian cricket भारतीय क्रिकेट की सनसनी विराट पत्नी अनुष्का के साथ नवाबों की धरती पर रखा कदम


Indian cricket लखनऊ ! भारतीय क्रिकेट की सनसनी विराट कोहली ने शुक्रवार को पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नवाब नगरी लखनऊ की धरती पर कदम रखा।

रायल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के साथ केएल राहुल के नेतृत्व वाली लखनऊ सुपर जांयट्स एक मई को यहां अटल बिहारी इकाना स्टेडियम पर मैच खेलेगी। स्टारडम का ही नतीजा है कि प्रायोजकों ने टिकट के दाम प्रशंसकों के रूझान को भांपते हुये बढा दिये है।

Indian cricket विराट औश्र अनुष्का की एक झलक पाने के लिये लखनऊ के क्रिकेट प्रशंसक एयरपोर्ट से गोमतीनगर स्थित होटल हयात तक जगह जगह खडे नजर आये। आरसीबी की टीम के कई खिलाडी लखनऊ पहुंच चुके है। आज उन्होने होटल में आराम किया और शनिवार को वह नेट प्रैक्टिस के लिये इकाना स्टेडियम पहुंंचेंगे।

Indian cricket मैदान पर विराट और दर्शक दीर्घा पर अनुष्का के पहुंचने से यह मुकाबला दर्शकों के लिये बेहद रोमांचक हो गया है और शायद यही कारण है कि महंगा टिकट होने के बावजूद टिकटों की बिक्री बदस्तूर जारी है। लखनऊ के लिहाज से यह मुकाबला बेहद अहम साबित होगा। लखनऊ की टीम फिलहाल शुक्रवार को मोहाली के मैदान पर पंजाब के शेरों से टक्कर ले रही है।