हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

Bollywood बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रोशन अपनी आने वाली फिल्म फाइटर के क्लाइमैक्स के लिए 120 घंटे की शूटिंग करेंगे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म फाइटर में ऋतिक रौशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की मुख्य भूमिका है। चर्चा है कि फिल्म फाइटर का क्लाइमैक्स करीब 120 घंटे तक शूट किया जाएगा। कहा जा रहा है कि फिल्म फाइटर में क्लाइमैक्स सीन करीब 25 मिनट का होगा और इसके लिए मेकर्स ने हाई लेवल की प्लानिंग कर रखी है। फाइटर को भारत में पहली एरियल एक्शन फ्रैंचाइजी माना जा रहा है। फाइटर का क्लाइमैक्स फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण होने वाला है। इसी को देखते हुए सिद्धार्थ और उनकी एक्शन टीम ने एक लार्जर दैन लाइफ शूटिंग की योजना बनाई है।
Bollywood फिलहाल फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही है और अगले दो महीनों में इसकी फोटोग्राफी पूरी कर ली जाएगी। फिर वीएफएक्स प्रोसेस शुरू होगी। निर्माताओं ने वीएफएक्स के लिए ऑस्कर विजेता टीम डीएनईजी को रखा है। फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी।