Raipur Breaking : 6 दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर आए हैं भाजपा प्रभारी माथुर, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा और बैठक कर तैयार करेंगे रणनीति


Raipur Breaking रायपुर । भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर छत्तीसगढ़ के दौरे पर है | प्रभारी बनने के बाद पहली बार ओम माथुर बस्तर संभाग के दौरे पर जाएंगे | बस्तर संभाग में इस बार भाजपा का काफी फोकस नजर आ रहा है |

Raipur Breaking चुकी कहा जाता है छत्तीसगढ़ में सत्ता की चाबी बस्तर से होकर ही जाती है | इसलिए भाजपा के केंद्रीय मंत्री हो कांग्रेस के नेता बस्तर में डेरा डाले हुए है | अब भाजपा प्रभारी भी इसी राह में नजर आ रहे है | उनके दौरे पर कांग्रेस ने तंज कसा है | 

Raipur Breaking मंत्री शिव डहरिया ने भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के बस्तर दौरे पर कहा कि बस्तर में ज्यादा फोकस करने से कोई फायदा होने वाला नहीं है | सभी क्षेत्रों में अच्छा काम हो रहा है | सभी वर्गों का सरकार ख्याल रख रही है | कांग्रेस सभी वर्ग का ध्यान रखती है विकास का काम हो रहा है |

Raipur Breaking वही दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुरने कहा विधानसभा स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ दुर्ग और बस्तर संभाग का दौरा कर प्रमुख नेताओं से भी बात करेंगे।प्रत्येक विधानसभा में नेताओ को जिम्मेदारी सौंपी थी | उनका रिव्यू मीटिंग है |  

मंत्री शिव कुमार डहरिया के बयान पर बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा ,हर दल को लोकतंत्र में अपने बात करने का अधिकार है। भारतीय जनता पार्टी क्या करेगी या आपके सामने हैं।