Bhupesh Sarkar : भूपेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा और रोका छेका योजना मरवाही क्षेत्र में बेअसर


Bhupesh Sarkar मरवाही ! भूपेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा और रोका छेका योजना मरवाही क्षेत्र में बेअसर दिख रही है। गौठानौ में मवेशी
नहीं दिख रहे है। सड़कों पर लावारिश मवेशियों के झुंडों ने डेरा जमा रखा है।

Bhupesh Sarkar पशुपालक मवेशियों का ध्यान नहीं रख रहे है। जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के ग्राम पंचायत सिवनी में आये दिन मवेशियों का डेरा सड़कों पर रहता है।

Bhupesh Sarkar जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में बढ़ते दुर्घटना को खुला निमंत्रण दे रहा है। सड़क पार करने वाले लोगों के सामने बड़ा संकट है। कब क्या हो जाये।
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में आये दिन कई दुर्घटना होने के बाद भी जिला प्रशासन अंजान है।