Satna crime सगी बेटी के साथ दुष्कर्म कराने के आरोप में मां गिरफ्तार


Satna crime सतना ! मध्यप्रदेश के सतना जिले में पुलिस ने एक महिला को अपनी सगी बेटी के साथ दुष्कर्म कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है।


ताला कोतवाली पुलिस के अनुसार महिला (35) पर अपने प्रेमी से अपनी नौ साल की मासूम बच्ची का दुष्कर्म करवाने का आरोप है।


सूत्रों ने बताया कि आरोपी महिला का प्रेमी परवेज खान इस मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। कल इसी क्रम में पुलिस ने आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।