हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

Raipur police रायपुर ! राजधानी में लगातार गुंडे बदमाशो के हौसले बुलंद होते जा रहे है। पिछले दिनों मौदहापारा में हुए खूनी बलवे के बाद एक बार फिर मौदहापारा थाने में हुडदंगाई करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ा तो सही पर थाने में स्कूली बच्चों के तरह सजा देने के बजाए समझाई देकर छोड़ दिया।
Raipur police राजधानी रायपुर पुलिस लॉ एंड ऑर्डर और स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में इतनी व्यस्त है कि उनके पास गुंडे बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने का समय ही नहीं है।
यही वजह है की गुंडे बदमाशों को रंगे हाथों पकड़ने के बावजूद उन्हें थाने लाकर दंड बैठक करा कर और समझाइश देकर छोड़ दिया जा रहा है। पिछले दिनों मौदहापारा क्षेत्र में हुए बलवे के बाद एक बार फिर मौदहापारा थाना क्षेत्र स्थित पटवा कॉन्प्लेक्स के पास हुड़दंग करने का मामला सामने आया है।
आरोपी गाली गलौज करते हुए महिलाओं के साथ बत्तमीजी कर रहे थे। स्थानीय लोगो द्वारा सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर थाने ले आई और थाने में दंड बैठक करा कर उन्हे वापस छोड़ दिया।
बता दे पकड़े गए आरोपी सूरज तांडी, कुंजबिहारी सोना और मोहन तांडी आदतन अपराधी है और पहले भी इनके खिलाफ कई मामले दर्ज है।