Raipur Police : रायपुर पुलिस की नई पहल ‘‘हैलो जिन्दगी’’ का आज शुभारंभ


Raipur Police रायपुर ..पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अजय यादव द्वारा शनिवार 15 जुलाई को रायपुर जिले में नशे के विरूद्ध व्यापक जन जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिन्दगी’’ का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जन जागरूकता हेतु तैयार की गई 3 वाहनो को सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन से आज शाम 5 बजे झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने दी है l