Raipur Breaking : प्रथम चरण के निर्वाचन के लिए 253 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य, 23 अक्टूबर तक कर सकेंगे नाम वापसी


Raipur Breaking : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023

Raipur Breaking : रायपुर ! छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में आज नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 253 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में नामांकन के अंतिम दिन 20 अक्टूबर तक कुल 294 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था।

विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत प्रथम चरण में विधानसभा क्षेत्र अंतागढ़ में 14, भानुप्रतापपुर में 15, कांकेेर में 10, केशकाल में 10, कोंडागांव में 10, नारायणपुर में 9, बस्तर में 8, जगदलपुर में 13 और चित्रकोट में 7, दंतेवाड़ा में 7, बीजापुर में 10 तथा कोंटा में 9 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं। इसी प्रकार खैरागढ़ में 11, डोंगरगढ़ में 13, राजनांदगांव में 35, डोंगरगांव में 15, खुज्जी में 10, मोहला-मानपुर में 10, कवर्धा में 21 तथा पंडरिया में 16 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं।

Raipur Breaking : विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत प्रथम चरण के विधानसभा क्षेत्रों के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर है। प्रथम चरण के लिए मतदान तिथि 7 नवंबर और मतगणना की तिथि 3 दिसंबर है।