Raipur Breaking : घोषणा पत्र में कांग्रेस ने परोसा था झूठ, कहा – सिंहदेव ने घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष बनने से कर दिया इंकार, किसी और के सर पर ठीकरा फोड़ना चाह रही है इस बार कांग्रेस


Raipur Breaking : रायपुर ! कांग्रेस के घोषणा पत्र निर्माण को लेकर पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पिछले बार कांग्रेस ने घोषणा पत्र में झूठ परोसा था। टीएस सिंहदेव ने घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष बनने से इंकार कर दिया ! इस बार कांग्रेस किसी और के सर पर ठीकरा फोड़ना चाह रही है। इसमें पुराने चेहरे पीछे हट रहे है। उनके घोषणा के कोई योजना संचालित नही हो पाया।

यूसीसी पंर नंद कुमार साय के बयान को लेकर कहा नंद कुमार साय वरिष्ठ नेता है u टर्न लिए उन पर कांग्रेस का दाबाव है, यूसीसी में कांग्रेस में एक पक्ष नही है !एक देश दो नियम ,दो प्रधान कांग्रेस की देन है , देश मे इससे सब पीड़ित हो रहा एक नियम हो सब चाहते है।

उन्होंने कहा -ड्राप्ट तैयार हो तब कुछ कहा जा सकता है ड्राप्ट आएंगे तब कुछ कह सकेंगे। अमित शाह के दौरे पर कहा शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष भी राह चुके है। अभी वे वर्तमान में गृहमंत्री है अनेक निर्णय लिए है नए ऊर्जा का संचार हुआ है !

केदार कश्यप ने भाजपा के आरोप पत्र समिति गठन को लेकर कहा वरिष्ठ नेता अजय चंद्राकर को सयोजक बनाया गया है।
पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ,ओपी चौधरी, तीन लोगों की समिति बनी है ! तय करेंगे किन मुद्दों को लेकर पत्र तैयार करेंगे। घोटालों पर प्रदर्शन तो कर ही रहे है आरोप पत्र में तय करेंगे !