हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।


Raipur Big news : रायपुर .. 7 जुलाई प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शासकीय कार्यक्रम एवम आम सभा कार्यक्रम का आयोजन होना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं सदस्यों का आगमन होना प्रस्तावित है इस दौरान सुगम सुरक्षित आवागमन हेतु रायपुर पुलिस रायपुर द्वारा निम्नानुसार मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था बनाया गया है:-
शासकीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले शासकीय अधिकारियो के लिए मार्ग एवम् पार्किंग :- NHAI व Railway के शासकीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले शासकीय अधिकारी गण GE रोड से होकर आवागमन कर DDU Auditorium पार्किंग एवम् यूनिवर्सिटी कैम्पस पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।
भाजपा द्वारा आयोजित आम सभा में सम्मिलित होने वाले विशिष्ट व्यक्तियो एवं पदाधिकारियों के आवागमन हेतु मार्ग एवम् पार्किंग :- भाजपा के आम सभा कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले विशिष्ट व्यक्तियों एवं पदाधिकारी टाटीबंध की ओर से एवं रायपुर शहर की ओर से GE रोड होकर आवागमन करेंगे एवं NIT Ground, BRTS सिटीबस डिपो एवम् क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पार्किंग में आपन वाहन पार्क करेगें।
इसी प्रकार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से आम सभा में सम्मिलित होने वाले आम नागरिकों एवं भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के सुगम आवागमन हेतु निम्नानुसार मार्ग एवम् पार्किंग व्यवस्था बनाया गया है:-
उक्त कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री के सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी रायपुर की ओर आने वाले सभी मार्गों में भारी वाहनों का आवागमन सुबह 5:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा
07.07.23 को साइंस कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम में आने वाले लोग कोई भी थैला एवं अनावश्यक सामान लेकर ना आये और यदि ऐसा कोई सामान रखें हो तो उसे अपने वाहन में ही छोड़ दें अन्यथा कार्यक्रम स्थल के गेट से सामान के साथ प्रवेश नही दिया जावेगा
साथ ही ध्यान रखें कि कोई ज्वलनशील वस्तु ( माचिस, लाइटर आदि ) लेकर ना आये