POCSO Act : लैंगिक अपराधों से बालकों का सरंक्षण हेतु पॉक्सो एक्ट के संबंध में स्कूल स्टॉफ एवं छात्र-छात्राओं को दी गई जानकारी


POCSO Act : धमतरी । लैंगिक अपराधों से बालकों का सरक्षण अधिनियम 2012 के तहत पॉक्सो एक्ट के संबंध में शास.उच्चतर माध्य. विद्यालय केरेगांव के स्कूल स्टॉफ एवं छात्र-छात्राओं को दी गई जानकारी दी गई है।
पंकज कुमार जैन अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफ.टी.एस.सी. (पॉक्सो)जिला धमतरी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरेगांव में विधिक साक्षरता अभियान के तहत पॉक्सो एक्ट के संबंध में स्कूल स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई।


POCSO Act : छात्र छात्राओं को लैंगिक अपराधों से बालकों का सरक्षण अधिनियम 2012 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।


उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में शक्ति टीम के माध्यम से लगातार जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है।


जिसमें थाना प्रभारी केरेगांव एवं स्टाफ स्कूल प्राचार्य शिक्षक गण एवं 150 की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।