हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

Pilgrimage to Amarnaath भिलाई। हर साल होने वाली अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई। श्रद्धालु बाबा बर्फाणी के दर्शनों के लिए निकल रहे हैं। इसी कड़ी में भिलाई से भी अमरनाथ यात्रा के लिए इस साल कई लोगों ने पंजीयन कराया है। वहीं भिलाई का एक ग्रुप ऐसा भी है जो पिछले 11 सालों से लगातार अमरनाथ की यात्रा कर रहा है। इस ग्रुप में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। भिलाई से जय भोले अमरनाथ यात्रा सेवा समिति के बैनर तले 32 यात्रियों का यह जत्था दुर्ग रेलवे स्टेशन से दुर्ग-जम्मुतवी एक्सप्रेस से रवाना हुआ।

उल्लेखनीय है कि अमरनाथ यात्रा को लेकर देशभर में अलग की माहौल होता है। यात्रा के लिए मार्च-अप्रैल से ही पंजीयन शुरू हो जाता है। अमरनाथ यात्रा एक कठिन यात्रा मानी जाती है और देश का हर हिन्दू अपने जीवन में एक बार अमरनाथ यात्रा जरूर करना चाहते हैं। वहीं भिलाई से निकलने वाला यह जत्था हर साल यात्रा करता है। मंगलवार जय भोले अमरनाथ यात्रा सेवा समिति के बैनर तले दुर्ग रेलवे स्टेशन से 32 लोगों का यह ग्रुप रवाना हुआ। इस ग्रुप में जय भोले, पापा राव, पंकज, त्रिमलेश, दीपक, प्रतीक, कुणाल बी.के.हरमुख, ओंकार लाल, सुनील कुमार, पुरूषोत्तम, केशवन, ओंकेश्वर, दिनेश, कमलावती, आशा, राज किशोर, ममता, ओमप्रकाश, अनुपा, बीना, पोषण, आशीष , बलवंत, विकास, अनाथ, नितेश, कृपाशंकर, लिपिका, लक्ष्य, नंदनी, रावनम्मा व बी.लक्ष्मी आदि शामिल हैं।