हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

Mahasamund Braking महासमुन्द ..अन्तर्राजीय तस्कर टोयोटा कार में 125 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 4 गिरफ्तार पुलिस ने उनके कब्जे से 01 नग देशी पिस्टल, 16 नग जिंदा कारतूस व 01 नग चाकू जप्त किया है l पकड़े गए गांजे की कीमत अड़तीस लाख ग्यारह हजार आठ सौ दस रुपये बताया जाता है l
Mahasamund Braking पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल मुखबीर से सूचना मिली कि खरियार रोड, ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक टोयटा कार में ओडिशा से बागबाहरा, खल्लारी, महासमुन्द होते हुये मध्य प्रदेश की ओर जाना वाला है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय द्वारा थाना खल्लारी पुलिस टीम को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया।

Mahasamund Braking महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी खरियार रोड, ओडिशा़ की तरफ से 01 टोयोटा कार क्रमांक CG 08 0681 महासमुन्द की ओर आ रही थी। रोकने के पश्चात् वाहन सवार व्यक्ति वाहन से उतर कर जंगल की तरफ भागने लगे जिसे पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया। उक्त वाहन टोयोटा कार को एन.एच. 53 आंवराडबरी के पास घेराबंदी कर रोका गया। जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम (01) जितेंद्र सिंह बग्गा पिता परमजीत सिंह बग्गा 30 साल वार्ड नंबर 11 पंजाबी पारा थाना जोक खरियार रोड नुवापाड़ा (02) गौरव दिक्षित पिता सुशील दीक्षित 24 साल निवासी महाराजपुर पारा थाना अधारताल जिला जबलपुर मध्य प्रदेश (03) रोहित रजक पिता भोला राम रजक उम्र 23 निवासी नई बस्ती परियट पनागर थाना पनागर जिला जबलपुर (04) नीरज चौधरी पिता स्व अशोक चौधरी उम्र 21साल निवासी वार्ड 76 पनागर जबलपुर थाना पनागर जिला जबलपुर का होना बताये।
Mahasamund Braking जिनसे ओड़िशा आने का कारण व वाहन में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। टोयोटा कार के पीछे डिक्की में एक प्लास्टिक बोरी मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन की सघन तलाशी लेने पर वाहन के सीट के नीचे रखे 01 नग देशी पिस्टल एवं 16 नग जिंदा कारतूस, 01 नग चाकू मिला। वाहन में रखे अवैध गांजा को तौल करने पर कुल 02 प्लास्टिक बोरी में 125 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर 125 किलो कीमती 31,00,000 रूपये गांजा एवं वाहन क्रं. CG 08 0681 कीमती 6,00,000 रूपये, नगदी रकम 11810 रूपये, 01 देशी पिस्टल, 16 नग जिंदा कारतूस, 01 नग चाकू, 05 नग विभिन्न कंपनी के मोबाईल फोन कुल कीमती 37,11,810 रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और मध्य प्रदेश ले जाना बताये। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा तथा अवैध रूप रखे देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस एवं चाकू को परिवहन किये जाने पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 41/2023 धारा 20(B) NDPS, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत थाना खल्लारी में कार्यवाही की जा रही है।
यह सम्पूर्ण कार्यवाही अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) महासमुन्द श्रीमती मंजूलता बाज के निर्देशन में थाना प्रभारी खल्लारी उप निरीक्षक उमाकान्त तिवारी, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक नसीमुद्दीन खान, सउनि0 सुशील शर्मा, प्रवीण शुक्ला प्रआर. सतीश पाण्डेय, मिनेश ध्रुव आर. रवि यादव, महेन्द्र यादव, हीरालाल अकोनिया, गोविंद बेहरा, पवन सिन्हा, शुभम पाण्डेय, चम्पलेश ठाकुर, छत्रपाल सिन्हा, अभिषेक राजपूत के द्वारा की गई।
गिरफ्तार आरोपी –
(01) जितेंद्र सिंह बग्गा पिता परमजीत सिंह बग्गा 30 साल वार्ड नंबर 11 पंजाबी पारा थाना जोक खरियार रोड नुवापड़ा ।
(02) गौरव दिक्षित पिता सुशील दीक्षित 24 साल निवासी महाराजपुर पारा थाना अधारताल जिला जबलपुर मध्य प्रदेश ।
(03) रोहित रजक पिता भोला राम रजक उम्र 23 निवासी नई बस्ती परियट पनागर थाना पनागर जिला जबलपुर ।
(04) नीरज चौधरी पिता स्व अशोक चौधरी उम्र 21साल निवासी वार्ड 76 पनागर जबलपुर।
जप्त मशरूका –