Karnataka मुस्लिम महिला के साथ नाश्ता करने पर युवक पर हमला


Karnataka चिक्कबल्लापुर ! कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में मुस्लिम पुरुषों के समूह ने एक हिंदू युवक की उस समय पिटाई की दी जब उसे एक मुस्लिम महिला के साथ दुकान पर नाश्ता करते हुए देखा गया था।


पुलिस ने कहा कि गुरुवार को चिक्कबल्लापुर में गोपिका चाट हाउस में युवक और महिला नाश्ता कर रहे थे। महिला बुर्का और हिजाब पहने हुए थी। पीड़िताओं का धर्म जानने के बाद जब वे गोपिका चाट हाउस में खाना खा रहे थे तो आरोपियों उन पर हमला किया और धमकी दी।


Karnataka पुलिस ने कहा कि जैसे ही आरोपी ने हिंदू पुरुष को पीटना शुरू किया, मुस्लिम महिला ने यह कहकर पीड़ित को बचाने की कोशिश की कि वह उसे जानती है।


पुलिस ने कहा कि हालांकि हमलावरों ने यह कहते हुए बहस शुरू कर दी कि हिंदू पुरुष के साथ बाहर जाना गैर-इस्लामी है और महिला को माफी मांगनी चाहिए।


पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।