हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

Green juice ज्यादा वजन, मोटापा अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है. इससे डायबिटीज, कैंसर, थाइरोइड और ब्लड प्रेशर जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा भी रहता है. इसमें डायबिटीज साइलेंट किलर को तौर पर काम करती है. यह शरीर को धीरे-धीरे अंदर से खोखला बना देती है. इसलिए ब्लड शुगर लेवल और मोटापा दोनों का कंट्रोल करना जरूरी होता है. मोटापा कम करने के लिए कई डाइट प्लान और एक्सरसाइज हैं और डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए कई तरह की दवाईयां आती हैं. हालांकि, दोनों ही कंडीशन में खानपान ज्यादा जरूरी होता है. इसमें ग्रीन जूस आपकी काफी हेल्प कर सकता है.
न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक,ग्रीन जूस की मदद से वजन कम कर सकते हैं और ब्लड प्रेशर कंट्रोल. हरी सब्जियों से बना ग्रीन जूस प्यास को कम करने में मदद करते हैं. सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं. सुबह-सुबह पीना और भी ज्यादा फायदे वाला होता है.
हरी पत्तेदार सब्जियों से बनने के कारण ग्रीन जूस फायदेमंद होता है. यह एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और मिनरल का खजाना होता है. इसे पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत हो जाता है और शरीर को गंभीर बीमारियों से लडऩे में मदद करता है. ग्रीन जूस में पाए जाने वाले एंजाइम्स पाचन के लिए बेहतर होते हैं.