Fatal accident : ईको कार के पेड़ से टकराने से हुआ भीषण हादसा, चार युवकों की मौत, एक गंभीर


Fatal accident मथुरा । बुधवार की सुबह सडक़ हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि हादसे में घायल हुए ईको चालक की हालत गंभीर है। हादसा मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में एक ईको कार के पेड से टकरा जाने से हुआ। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। जनपद के आलाधिकारी भी मृतक युवकों के परिजनों को ढंढस बंधने पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे शवों को निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है।


Fatal accident ईको कार सवार ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ईको कार से बल्देव से वृंदावन जा रहे थे। गाड़ी संख्या यूपी 85 बी 4514 में गांव आगई बलदेब से इको कार में सवार होकर गंगनहर के बराबर सडक़ किनारे होते हुए वृंदावन जा रहे थे। गांव पिलुखनी के समीप वाहन को बचाने के प्रयास में गाड़ी शीशम के पेड़ से जा टकरायी। इस दौरान अचल पुत्र प्रेमसिंह गांव आगई थाना बलदेव, आकाश पुत्र ओमवीर सिंह निवासी गांव आगई, योगेश पुत्र भूरी सिंह निवासी बलदेव, अंकित पुत्र पवन निवासी बलदेव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी चालक सेंकी पुत्र शैलेन्द्र निवासी गांव आगई थाना बलदेव की हालत चिंताजनक बताई गयी है।

Fatal accident घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची राया पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। जहां से उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने चारों मृतकों के शव का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस बड़े हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी पुलकित खरे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय भी जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने सीएमएस से बात कर घायल की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने जिला अस्पताल में मौजूद घायल और मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं बताया जा रहा है कि ईको सवार ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए बलदेव से वृंदावन जा रहे थे इसी बीच किसी वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी कार एक पेड़ से जा टकराई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में हुए सडक़ हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दु:ख प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।