Durg Police : दुर्ग पुलिस ने सट्टे के चक दिए फट्टे: 6 आरोपियों को कोलकाता से दबोचा , जानें कैसे…


Durg Police भिलाई । दुर्ग पुलिस ने सट्टे के चक दिए फट्टे: दुर्ग पुलिस लगातार ऑनलाइन सट्टे के फट्टे चकने में लगी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस बल की टीम ने कोलकाता जाकर वहां से 6 आरोपियों को अरेस्ट किया है। इनमें एक अपचारी बालक भी शामिल बताया जा रहा है।
एडिशनल एसपी संजय ध्रुव के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक़ यह पूरी कार्रवाई कोलकाता में की गई हैं। यहाँ से सभी आरोपियों की धरपकड़ की गई हैं। दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आए ऑनलाइन अन्ना रेड्डी बुक नंबर 420 का संचालन कर रहे सट्टेबाजों से लैपटॉप, मोबाइल, पासबुक और एटीएम जब्त किया गया हैं। पूछताछ में इन सभी ने अन्नारेड्डी ऑनलाइन सट्टा से जुड़े और कई नम्बर्स एवं दुबई से संचालित कर रहे नामों का भी खुलासा भी किया हैं। बहरहाल आरोपियों से सतत पूछताछ करते हुए तमाम जानकारियां जुटाई जा रही हैं। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा एप के खिलाफ एक बार फिर से एक बड़ी कार्रवाई की है।

कैसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस जानें

पूर्व सद्दाम नामक सटोरी को गिरफ्तार कर पूछताछ में इस टीम के बारे में जानकारी मिली थी इस आधार पर
दुर्ग पुलिस की टीम ने कोलकाता रघुनाथपुर त्रवेणी क्षेत्र स्थित एक होटल में किराए का रूम लेकर काम कर रहे हैं लोगों के बारे में जानकारी मिली इसी आधार पर छापामार कार्रवाई कर ऑन लाईन सट्टा एप्प रेड्डी अन्ना बुक नंबर 420 को बस्ट किया है। पुलिस ने यहां से 5 आरोपियों सहित 1 नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1 लैपटाप, 15 मोबाईल, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ सिन्हा ने बताया कि दुर्ग पुलिस ऑनलाइन सट्टा एप के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके द्वारा साइबर सेल की मदद से एक विशेष टीम का गठन किया गया है। पूर्व पुलिस आरोपियों की धर पकड़ कर रही है। इसी क्रम में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट व थाने की टीम को रघुनाथपुर त्रिवेणी कोलकाता में भिलाई के व्यक्तियों ने ऑन-लाईन सट्टा एप्प के संचालन की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस एसपी दुर्ग के निर्देश पर एंटी क्राईम एंड सायबर यूनिट प्रभारी प्रभात कुमार झा और सीएसपी छावनी आशीष बंछोर , डीएसपी राजीव शर्मा ,थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक मनीष शर्मा ,निरीक्षक संतोष मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम ने र छापेमारी की। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर लिया और वहां से दुर्ग लेकर आई।

क्या था इनके काम करने का तरीका

पकड़े गए युवकों ने बताया कि ये दूसरों के अकाउंट किराए पर लिया करते थे। जिन्हें बदले में 10 से 20 हजार रूपए महीने के हिसाब से किराए देकर कारोबार किया करते थे । उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें 9 फीसदी कमीशन तथा 30 हजार रूपए महीने दिया करते थे। पुलिस ने बताया कि जिनका अकाउंट उपयोग किया गया है जांच में दोषी पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी

ये आरोपी चढ़े दुर्ग पुलिस के हत्थे

दुर्ग पुलिस ने इन आरोपियों को कोलकाता से अरेस्ट किया है। इनमें शशि कुमार चौधरी (22 वर्ष) निवासी प्रकाश आटा चक्की शीतला मंदिर कैंप 2 , दुर्गेश सिंह लोधी उर्फ करण (22 वर्ष) निवासी एलआईजी 2 जवाहर नगर , धीरज तिवारी (21 वर्ष) निवासी ग्राम गंगापुर बलिया उ.प्र. आनंद कुमार (22 वर्ष) निवासी दुर्गापुर कटिहार बिहार और रोहित मौर्य (19 वर्ष) निवासी संतोषीपारा मल्लू किराना स्टोर के पास कैंप 2 शामिल बताए जा रहे हैं।