हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।


Durg Breaking दुर्ग…वीर शहीदों की स्मृति में आयोजित फ्लडलाइट क्रिकेट कॉर्पोरेट प्रोसॉफ्ट लीग, जिसे जिसे वीर शहीद स्मृति बहुउद्देशीय सेवा समिति भिलाई के द्वारा कराया जा कर सपाउंसर दुर्ग पुलिस के द्वारा किया जा रहा है, इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल छत्तीसगढ़ की 16 बेहतरीन टीमों ने हिस्सा लिया है, जहां उनके बीच तीन लीग मैच और फिर क्वार्टर फाइनल सेमीफाइनल फाइनल मैच रखा गया है, 10 दिन चलने वाले इस क्रिकेट महाकुंभ में पहला इनाम 2 लाख एवं द्वितीय इनाम 1 लाख का वह बेस्ट बेस्टमैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर, बेस्ट कीपर, फेयरप्ले, मैन ऑफ द मैच, फेयरप्ले टीम के अलग-अलग आकर्षक इनाम रखा गया है। टूर्नामेंट दिनांक 6 तारीख से शुरू होकर दिनांक 15 तारीख तक चलेगा। टूर्नामेंट के द्वितीय दिवस पर शहीद प्रधान आरक्षक अजय शर्मा के परिवार एवम शहीद राम भवन पटेल जी के परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव, के द्वारा ग्राउंड में बने बॉल ऑफ ट्रिब्यूट में जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर शहीद परिवारों का सम्मान कर ₹11000 के सम्मान चेक राशि प्रदाय की गई।

Durg Breaking तत्पश्चात द्वितीय दिवस के प्रथम मैच में दुर्ग रेंज पुलिस और वेटरन इलेवन के मध्य सम्मानीय सहित परिवारों के द्वारा टॉस करा कर मैच प्रारंभ करवाया गया, जिसमें वेटरन xi ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लेकर कुल 63 रन 9 विकेट पर बनाएं। जिसको दुर्ग रेंज पुलिस ने चेस करते हुए 5 ओवर में 1 विकेट गवाकर 64 रन बनाकर जीत दर्ज किया जिसमे मैन ऑफ द मैच राजेश जाट रहे, जो कि 3 ओवर मे 5 रन देकर 3 विकेट दिए।
तत्पश्चात द्वितीय दिवस के द्वितीय रेलवे vs बीएसपी के मध्य सम्मानीय शहीद परिवारों के द्वारा टॉस कराकर मैच प्रारंभ करवाया गया, जिसमें बीएसपी टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। रेलवे ने कुल 116 रन निर्धारित 12 ओवर में बनाए। जिसका पीछा करते हुए बीएसपी xi ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवर में जीत दर्ज की। जिसमे मैन ऑफ द मैच संदीप तिवारी रहे, जो कि 3 ओवर मे 41 रन देकर 2 विकेट दिए और 44 रन मात्र 24 गेदो में बना अपनी टीम को जीत दर्ज कराई।

Durg Breaking द्वितीय दिवस के अंतिम मैच में दुर्ग रेंज पुलिस vs सिसकॉल के मध्य करवाया गया, जिसमें दुर्ग रेंज पुलिस टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। सिस्कोल ने कुल 66 रन 11.4 ओवर में बनाए। जिसका पीछा करते हुए दुर्ग रेंज पुलिस xi ने लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 30 रन प्रशांत शुक्ला एवम 20 रन राज कुमार ने आतिशी बालेबाजी करते हुए 4.5 ओवर में लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकट से जीत दर्ज की। जिसमे मैन ऑफ द मैच राजेश जाट रहे।