Dhamtari Police : धमतरी के तीन प्रधान आरक्षकों को स्टार लगाकर दी गई सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति


Dhamtari Police : पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर दी गई पद्दोन्नति

पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत हुए अधिकारियों को दिये बधाई एवं शुभकामनाएं

Dhamtari Police : धमतरी ! पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर आरिफ एच.हुसैन द्वारा आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2023 के अनुसार आज दिनांक-08/09/2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर ने पद्दोन्नत हुए 03 प्रधान आरक्षकों को स्टार लगा कर सहा उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है जिसमें प्रधान आरक्षक से सहा उप निरीक्षक बनाए गए

रमेश साहू ,लक्ष्मी नाथ निर्मलकर, और रामकृष्ण साहू को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पद्दोन्नति किया गया।

पदोन्नत अधिकारी को पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने अवसर पर पदोन्नत अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पदोन्नति निम्न पद से बेहतर कार्य करने के पश्चात उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है।

जिसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है, जिम्मेदारी एवं कार्यो में भी वृद्धि होती है।

Dhamtari Police : जिसे बखूबी से निभाने के निर्देश दिये गये तथा पदोन्नत अधिकारियों को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।

इस अवसर पर एसडीओपी. धमतरी के.के.वाजपेयी, मुख्य लिपिक श्री सनत वर्मा, स्टेनो अखिलेश शुक्ला, स्थापना प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, पुलिस कार्यालय से अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे जिन्होंने पद्दोन्नत हुए अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।