Crime news : शासकीय भूमि में अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों में मारपीट


Crime news सूरजपुर के तिलसीवा गांव में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुआ है,, जिसका विडियो भी सामने आया है,, वही दोनो पक्षों के महिलाएं कोतवाली थाने पहुंच रिर्पोट दर्ज कराया है,, जहा आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं मारपीट में घायल हुई है,, दरअसल तिलसिवा गांव के शासकीय भूमि पर कुछ लोगो के द्वारा अतिक्रमण कर मकान बनाया जा रहा है,, ऐसे में गांव के लोगो का कहना है की सभी अतिक्रमण कारी बाहरी लोग है,, और गौठान के भूमि पर कब्जा कर रहे हैं जिससे गांव के लोगो को परेशानी है,,

Crime news ऐसे में अतिक्रमण कारियो का कहना है कि प्रशासन द्वारा उन्हें विस्थापित नही किया जायेगा तब तक अतिक्रमण नहि हटाएंगे,, वही तहसीलदार द्वारा आज अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जानी थी,, उससे पहले ही गांव की महिलाए अतिक्रमण किए स्थल पर पहुंची हुई थी, और दोनो पक्षों में जमकर लाठी डंडों के साथ मारपिट हो गई,, जिसका विडियो भी सामने आया है,, फिलहाल पुलीस दोनो पक्षों के रिर्पोट पर जांच में जुटी हुई है,,