हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

Crime News : रायपुर। एक व्यक्ति से जमीन बेचने के लिए एग्रीमेंट करा कर लाखो रूपए लेने के दूसरे अन्य व्यक्ति को जमीन बेचने के लिए एग्रीमेंट कर धोखाधड़ी करने के मामले में रायपुर की मंदिर हसौद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य फरार लोगों की तलाश कर रही है।
Crime News मिली जानकारी के अनुसार हरदुली पोस्ट कोरई तहसील व थाना कोरई जिला शिवनी मप्र के रहने वाले मनोहर डहरवाल ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह भूमि खरीदी-बिक्री एवं भवन निर्माण ठेकेदारी का कार्य करता है। अगस्त 2021 में प्रार्थी तथा उसके साथी क्लैरन्स एटकिन्स का परिचय ग्वालियर निवासी जितेन्द्र सिंह के माध्यम से अजय खराडकर पिता स्व. रमाकांत खराडकर उम्र 56 वर्ष निवासी- भागवत बाडा, जिवाजी गंज, पीजीव्ही कॉलेज, लश्कर, अजयपुर ग्वालियर मप्र से हुआ। इसी दौरान अजय खराडकर ने अपनी एक भूमि जिला रायपुर के ग्राम गोढी, पहनं- 00011, रानिमं मंदिर हसौद, तहसील- आरंग, जिला रायपुर छत्तीसगढ़ जिसका खसरा नं. – 1643, रकबा 1.5900 हेक्टेयर, खसरा नं.- 1587 रकबा 0.3200 हेक्टेयर एवं खसरा नं.-1 673, रकबा 1.7000 हेक्टेयर, होना बताकर उक्त भूमि को विक्रय करने हेतु मनोहर डहरवाल तथा उसके साथी क्लैरन्स एटकिन्स से संपर्क किया। अजय खराडकर एवं उसकी पत्नि अदिति खराडकर से बातचीत के बाद माह- नवम्बर 2021 में मनोहर डहरवाल एवं उसके साथी क्लैरन्स एटकिन्स ग्वालियर जाकर दिनांक 29.11.21 को अजय खराडकर से उपरोक्त भूमि को क्रय करने का सौदा दस लाख रूपये में दो गवाहों एवं तीन-चार परिचित व्यक्तियों के समक्ष तय हुआ था। क्लैरन्स एटकिन्स के द्वारा अजय खराडकर की पत्नि अदिति खराडकर के बैंक खाता में मनोहर डहरवाल के बैंक खाता के माध्यम से 3 लाख रुपये ट्रान्सफर किया गया तथा इस संबंध में मुख्त्यारनामा खास निष्पादित कराया गया। मनोहर डहरवाल एवं उसके साथी द्वारा दिनांक 27.12.21 को अजय खराडकर के बैंक खाते में 4 लाख रूपये तथा दिनांक 01.01.2022 को 50 हजार रुपये ट्रान्सफर किया गया इस प्रकार अजय खराडकर द्वारा 7 सात लाख पचास हजार रूपये की धनराशि प्राप्त कर ली गई।
अजय खराडकर द्वारा उपरोक्त राशि लेने के बाद दिनांक 03.01.2022 को क्लैरन्स एटकिन्स के साथ रायपुर आकर उपरोक्त संपत्ति पर न्यायिक कार्यवाही करने पर, रायपुर का एक दस्तावेज आवश्यक होने से मनोहर डहरवाल एवं उसके साथी द्वारा रायपुर में एक नोटराइज्ड विक्रय अनुबंध-पत्र निष्पादित किया, जिसमें उपरोक्त समस्त संपत्ति के विक्रय से संबंधित तथ्य एवं शर्तों का उल्लेख किया गया है। उक्त इकरारनामा के माध्यम से दोनों के द्वारा अजय खराडकर को 5, लाख पचास हजार रूपये का चेक दिनांक 10.01.22 को दिया गया, जो कि अजय खराडकर द्वारा दिनांक 16.02.22 को अपने खाते में लगाकर उक्त चेक की राशि का आहरण कर लिया गया। दिनांक 31.01.2022 को अजय खराडकर द्वारा मांगे जाने पर क्लैरन्स एटकिन्स ने अपने बैंक खाते से एक लाख पचास हजार रुपये अजय खराडकर के खाते में ट्रान्सफर किया, दिनांक 10.02.22 एवं 14.02.22 को मनोहर डहरवाल ने 2 किश्तों में पुन: कुल पांच लाख रुपये अजय खराडकर के बैंक खातों में ट्रांसफर किया।
अजय खराडकर द्वारा अपने और अपनी पत्नि के खातों में कुल 19 लाख पचास हजार रूपए प्राप्त किया गया। उक्त संपत्ति के लिये तय राशि से अधिक ले लेने के बाद भी अजय खराडकर द्वारा प्रार्थी एवं उसके साथी क्लैरन्स एटकिन्स को पांच लाख रुपये और देने के लिये कहा गया। अजय खराडकर द्वारा व्यक्तिगत संबन्धों में उपरोक्त पंजीबद्ध विकय पत्र के गवाह जितेन्द्र सिंह के खाते में उपरोक्त संपत्तियों के गवाह विकास नेल्सन के हाथ से नगद दो लाख रूपये एवं अजय खराडकर के बताए व्यक्ति जितेन्द्र सिंह के बैंक खाते में पांच लाख रुपये मनोहर डहरवाल एवं उसके साथी क्लैरन्स एटकिन्स के द्वारा ट्रान्सफर कराया गया। अजय खराडकर द्वारा विकास नेल्सन एवं जितेन्द्र सिंह के माध्यम से सात लाख रूपये अतिरिक्त प्राप्त करते हुए प्रार्थी एवं उसके साथी क्लैरन्स एटकिन्स से कुल 26 लाख 50 हजार रूपये प्राप्त किया गया। इसी दौरान दिनांक 26.04.22 को अजय खराडकर द्वारा रायपुर में क्लैरन्स एटकिन्स के हक में दिये गए मुख्यारनामा खास को, बिना सूचित किये और बिना पैसा वापिस लौटाए धोखाधडी करते हुए, पैसा हजम कर जाने की नियत से समाप्त करा दिया तथा अजय खराडकर द्वारा उक्त भूमि का किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर नया मुख्त्यार-आम नियुक्त करने हेतु दस्तावेज निष्पादित कर दिया गया। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
ठगी की उक्त घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी अजय खराडकर को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया। प्रकरण में आरोपी अदीति खराडकर एवं जितेन्द्र सिंह फरार है, जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर सभंव प्रयास किये जा रहे है।