covid : यूपी में कोविड से चार की मौत, 462 मरीज कोविड पॉजीटिव पाए


covid लखनऊ । 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से चार मौतें हुई हैं। लखनऊ, मेरठ, आगरा और सुल्तानपुर से एक-एक लोग इसके शिकार हुए हैं। लखनऊ से 59 मरीजों से सहित राज्य में 462 मरीज कोविड पॉजीटिव पाए गए। हालांकि राज्य में 716 मरीज स्वस्थ हुए हैं। लखनऊ 34 वर्षीय महिला की शनिवार को मौत हो गई। वह हाइपोथायरायडिज्म के साथ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती थी।


covid इसके पहले लखनऊ में कोविड से मौत 18 अप्रैल को हुआ था, जब किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती 46 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी।


covid इससे पहले 15 अप्रैल को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती 68 वर्षीय कोविड पॉजिटिव पुरुष मरीज की मौत हो गई थी।
लखनऊ में कोविड पॉजिटिव मरीजों में मरने वालों की कुल संख्या 2,705 हो गई है।