congress party : कांग्रेस पार्टी की नौ साल, नौ सवाल पुस्तिका महज झूठ का पुलिंदा : रविशंकर प्रसाद


congress party नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के 9 सफल वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस द्वारा लगाए गए अनर्गल आरोपों पर करारा हमला किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी की ‘नौ साल, नौ सवाल’ पुस्तिका महज झूठ का पुलिंदा है। कांग्रेस पूरी तरह से वैचारिक दिवालियेपन की शिकार हो गई है और केवल झूठ की राजनीति पर उतारू हो गई है। रविशकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध करने की ऐसी आदत पड़ गई है कि कांग्रेस ने सेना सहित देश की तमाम संवैधानिक संस्थाओं एवं वित्तीय संस्थाओं के खिलाफ निरंतर बोलना शुरू कर दिया है। यदि यही हाल रहा तो आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का वही हाल होगा जो पिछले दोनों लोकसभा चुनाव में उसका हुआ था।

congress party रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर नौ सवाल पूछा है जो सिर्फ और सिर्फ झूठा पुलिंदा है और भ्रम का पहाड़ है। कांग्रेस पार्टी के ये नौ सवाल वास्तव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति उनकी खीझ से उभरे सवाल हैं, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ उनकी नफरत से उपजे हैं। उनके सवाल सरकार के कामों के प्रति आलोचना नहीं हैं बल्कि यह देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री के प्रति उनकी घृणा को दर्शाता है और उनकी निकृष्ट सोच को उजागर करता है।रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा कोविड के प्रबंधन और लॉकडाउन पर सवाल उठाए जाने पर प्रसाद ने कहा कि यह कांग्रेस का सवाल नहीं है, बल्कि बेशर्मी की पराकाष्ठा है। दुनिया के विकसित देश सहित सभी देशों ने भारत के कोविड मैनजमेंट की तारीफ की है। देश में कोविड के प्रबंधन के दौरान ऑक्सीजन एक्सप्रेस, कोविड-रोधी टीकाकरण अभियान समेत अन्य व्यवस्थाओं को बेहतरीन ढंग से चलया गया। कोविड प्रबंधन के तहत भारत में उन मेडिकल उपकरण और दवाओं का भी उत्पादन किया गया, जिसका उत्पादन पहले नहीं होता था।

congress party देश में पहली बार कोविड से बचाव के लिए दो-दो स्वदेशी वैक्सीन विकसित किए गए और 100 से अधिक देशों में स्वदेशी वैक्सीन भेजे गए। इन सबका परिणाम है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पैसिफिक आईलैंड गए, तो वहां प्रधानमंत्री को आदरपूर्ण तरीके से सम्मान दिया गया। कोरोना के दौरान भारत से मिले सहयोग को याद कर वहां के लोग भावुक हो गए।स्वदेशी वैक्सीन का मजाक उड़ाने वाले कांग्रेस पर तंज कसते हुए वरिष्ठ रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विदेशों को वैक्सीन देने सहित देश की 130 करोड़ जनता को लगभग 220 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन डोज लगाए गए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित विपक्षी नेताओं ने स्वदेशी वैक्सीन का मजाक उड़ाया था और बाद में खुद वैक्सीन लगवा लिए। प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की देश के विकास और सेवा में जुटे लोगों का अपमान करने की आदत हो गई है। कांग्रेस द्वारा देश में कोरोना का कुप्रबंधन कहने का अर्थ है कि कोरोना प्रबंधन में जुटे लाखों सेवाकर्मियों का अपमान। डॉक्टर, नर्सेज, एम्बुलेंस चलाने वाले, सफाई कर्मी, आक्सीजन ढोने वाले ड्राईवर और पायलट आदि सभी लोग देश को बचाने के लिए जी-जान से जुटे रहे, उन सभी का अपमान। भारतीय जनता पार्टी इसकी घोर भर्त्सना करती है।

congress party देश की अर्थव्यवस्था पर कांग्रेस पार्टी के सवाल को हास्यास्पद बताते हुए वरिष्ठ रविशंकर प्रसाद ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में भारत की अर्थव्यवस्था फ्रैजाइल फाइव में थी और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नौ साल में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया के टॉप फाइव में है। भारतीय अर्थव्यवस्था में यह बहुत बड़ा परिवर्तन आया है। आज भारतीय अर्थव्यवस्था इंग्लैड से भी आगे निकल गई है। आज देश की अर्थव्यवस्था 3.5 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गई है। आज भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 50 लाख करोड़ से अधिक है। 2022-23 में भारत ने 36 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का सामान एक्सपोर्ट किया था, जबकि 2014 में महज 19.05 लाख करोड़ का एक्सपोर्ट हुआ था। वैश्विक महामंदी का जिक्र करते हुए प्रसाद ने कहा कि भारत का वार्षिक खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल 2023 में 4.7 प्रतिशत है और होलसेल मुद्रास्फीति माइनस 0.92 प्रतिशत हो गई है जबकि अमेरिका, जर्मनी, फ्ऱांस, ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देशों में मुद्रास्फीति कहीं अधिक है। रूस-यूक्रेन युद्ध, कोरोना और मंदी के कारण दुनिया भर में सप्लाई-चेन की समस्या है जिसके कारण दुनिया की अर्थव्यवस्था पर खराब प्रभाव पड़ रहा है। इस सबके बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था निरंतर मजबूत बनी हुई है।