CM Yogi : डायल 112 पर सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी


CM Yogi लखनऊ ! अपराधी ने डायल 112 पर मैसेज कर सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भेजी है। वहीं, इस सम्बन्ध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उत्तर प्रदेश ATS सहित सभी एजेंसियों को इसकी सूचना दी गई है।

प्राथमिकी के अनुसार, सीएम योगी को 23 अप्रैल की रात 8:22 बजे यूपी-112 मुख्यालय में सोशल मीडिया की वाट्सएप डेस्क पर धमकी भरा मैसेज प्राप्त हुए था। ये मैसेज XXXXXX0148 नंबर से भेजा गया था, जिसमे लिखा था कि,

CM Yogi ” सीएम योगी को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद जांच एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। बता दें कि, प्रयागराज में 15 अप्रैल की रात हुए समजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ हत्याकांड के बाद सीएम योगी की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री आवास पर किसी के आने-जाने पर पाबन्दी लगा दी गई थी। सीएम योगी कल पूरे दिन 5, कालिदास मार्ग पर ही रुके हुए थे। इसके साथ ही यूपी के बाहर भी मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में इजाफा किया गया है।

CM Yogi कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सीएम योगी को भाजपा का स्टार प्रचारक बनाया गया है। फिलहाल, मुख्यमंत्री को Z प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है, लेकिन अब उनकी सुरक्षा में वृद्धि हुई है।

बता दें कि, हाल ही में माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद भी बिहार में जुम्मे की नमाज़ के बाद मुस्लिम भीड़ ने शहीद अतीक अमर रहें और योगी-मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए थे, उधर, बंगाल में भी

माफिया बंधुओं के समर्थन में इस्लामी संगठन की तरफ से कैंडल मार्च निकला गया था, यहाँ भी योगी-मोदी के खिलाफ आवाज़ उठाई गई थी। वहीं, आतंकी संगठन अल क़ाएदा ने भी अतीक का बदला लेने के लिए भारत पर हमले की धमकी दी थी।