Bicycle marathon साइकिल मैराथन : साइकिल चला कर प्रदूषण और पर्यावरण को बचा सकते हैं साथ ही शारीरिक क्षमता को भी बेहतर बना सकते हैं..एसपी


Bicycle marathon भिलाई | लोकप्रिय न्यूज़ एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन भिलाई इस्पात संयंत्र के संयुक्त तत्वाधान में साइकिल मैराथन का आयोजन रविवार सुबह 7 बजे प्रगति भवन सिविक सेंटर से ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एन के बंछोर ,महासचिव परविंदर सिंह एवं मनविंदर सिंह भाटिया ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है | इस साइकिल मैराथन जवाहर उद्यान , इस्पात भवन चौक , इक्विपमेंट चौक , सेक्टर -9 हॉस्पिटल चौक , तालपुरी चौक , पंथी चौक , डीपीएस चौक , सीए चौक होते हुए वापस ओए बिल्डिंग के पास समाप्त हुआ है l मैराथन में 231 प्रतिभागियों ने अंबिकापुर, रायगढ़, रायपुर ,बिलासपुर ,दुर्ग राजनांदगांव से आकर भाग लिया इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिव्यांशु सिंह बिलासपुर , साजन कुर्रे द्वितीय स्थान , तीसरे स्थान पर मनदीप कुमार अंबिकापुर रहे | इस कार्यक्रम में सीआईएसफ के जवानों ने भी भाग लेकर कार्यक्रम को सफल मनाने में सहयोग किया । इस आयोजन को आयोजित करने में रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल की भी मुख्य भूमिका रही।


इस पुरस्कार वितरण के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि लोग ज्यादा से ज्यादा साइकिल चला कर प्रदूषण और पर्यावरण को बचा सकते हैं साथ ही शारीरिक क्षमता को भी बेहतर बना सकते हैं तथा कार्यक्रम की अतिथि ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष एनके बंछोर ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बताया कि इस प्रकार के आयोजन कर लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा एवं हो रहे प्रदूषण से अवगत कराना था जिस तेजी के साथ प्रदूषण हो रहा हैऔर पर्यावरण को नुकसान हो रहा है उससे बचने के लिए हम लोगों को ज्यादा से ज्यादा साइकिल का प्रयोग करना चाहिए कार्यक्रम के आयोजक मनविंदर सिंह भाटिया ने बताया की इस सामाजिक पहल में बहुत लोगों ने उनका साथ दे कर उत्साहवर्धन किया है |


इस अवसर पर विजेता एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले लोगों को एसपी शलभ कुमार सिन्हा, ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष एन के बंछोर ,महासचिव परविंदर सिंह , दैनिक आज की जनधारा के ब्यूरो चीफ रमेश गुप्ता,मनविंदर सिंह भाटिया, रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के भिलाई के एरिया मैनेजर विवेक सिंह,समाज सेविका एवं एल्डरमैन दुर्ग निगम रत्ना नरमदेव पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।

साइकिल मैराथन में प्रथम पुरुस्कार 11 हजार रूपए , द्वितीय पुरुस्कार 7000 रूपए , तृतीय पुरुस्कार 5000 रूपए रखा गया है | सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी दिया गया तथा 10 सांत्वना पुरस्कार भी रखे गए हैं |

साईकिल मैराथन प्रतियोगिता में सम्मिलित होना पूर्णतः निःशुल्क था | प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी को किसी प्रकार की बीमारी नहीं होनी चाहिए , उनके पास खुद की साईकिल तथा हेलमेट अनिवार्य रखा गया था | इस अवसर पर हाईटेक हॉस्पिटल के जीएम श्रीकांत उपाध्याय ,पत्रकार हरप्रीत भाटिया, पत्रकार अतुल शर्मा ,कृष्ण कांत साहू , लोकेश कुमार , हर्ष साहू, सोनाली सेन, सौम्या द्विवेदी,तथा रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल से भिलाई के एरिया मैनेजर विवेक सिंह को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया l