Bhilai traffic : आज से पावर हाउस ओवर ब्रिज (NH) के नीचे में सर्विस रोड ITI से बंसत टाकीज तक भारी वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित, देखिये VIDEO


Bhilai traffic : भिलाई…यातायात डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि पावर हाउस ओवर ब्रिज निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात 14 सितंबर से ब्रिज के नीचे रायपुर से दुर्ग सर्विस रोड मार्ग में आईटीआई से बसंत टॉकीज तक सर्विस रोड के किनारे नाली निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा जिससे सड़क की चौड़ाई कम होने से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा एवं जाम की स्थिति निर्मित होने पर चार पहिया वाहनों को भी पावर हाउस ब्रिज के मार्ग से भेजा जाएगा।


वाहन चालकों से अपील है की ख़ुर्शीपार से सुपेला की ओर जाने वाले सभी वाहन चालक ओवर ब्रिज मार्ग का प्रयोग करे