Bhilai Latest News : 21 जोड़ो के द्वारा रुद्राभिषेक एवं श्रीमद देवी भागवत ज्ञान यज्ञ का दिव्य और भव्य आयोजन


Bhilai Latest News : भिलाई ! श्रीमद देवी भागवत नवाह ज्ञान यज्ञ एवं रुद्राभिषेक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं के द्वारा कथा का श्रवण किया जा रहा है, प्रतिदिन 21 जोड़ो के द्वारा रुद्राभिषेक किया जाता है इस दिव्य और भव्य आयोजन में पंडित ओमप्रकाश जोशी जी द्वारा कथा वाचन किया जा रहा है। 26 जुलाई को कथा समापन पर व्यास पीठ से महाराज जी रुद्राक्ष वितरण करेंगे व रात्रि 9 बजे से हवन प्रारंभ होगा जो मध्य रात्रि तक पूर्ण होगा 27 जुलाई को प्रातः 9 बजे सहस्त्रधारा अभिषेक भवन के लॉन में किया जायेगा, एवं दोपहर 1 बजे से भोग भंडारे का प्रसाद प्राप्त होगा इस आयोजन के मुख्य यजमान संगीता अग्रवाल,नेमीचंद अग्रवाल व अग्रवाल सेवा समिति,महिला समिति,युवा मंच एवं समस्त न्यू खुर्सीपार वासी है । इस बात की जानकारी कमल शर्मा ने दी है l