हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

Bhilai Breaking : भिलाई। फिलीपींस मेें 1 अक्टूबर से होने जा रहे मिसेस युनिवर्स में शामिल होगी भिलाई की बहू कंचन गुप्ता। यह जानकारी खुद कंचन गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में सौ से भी अधिक देशों की प्रतिभागी महिलाएं हिस्सा लेंगी। इस स्पर्धा में भिलाई की बहू कंचन गुप्ता भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए ही नहीं बल्कि भारत के लिए भी गौरव की बात है। इस मौके पर उन्होंने तमाम चाहने वालों से इंस्टाग्राम, मिसेस युनिवर्स की ऑफिसियल वेबसाइट तथा फेसबुक पर सपोर्ट करने की गुजारिश की है।
Bhilai Breaking : इस मौके पर कंचन गुप्ता ने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने पति और अपने परिवार को दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि 23 मई को दिल्ली में हुई प्रतियोगिता में उनको डायनम मिसेस इंडिया खिताब तथा मोस्ट टेलेंटेड के अवॉर्ड से नवाजा गया था। इस स्पर्धा में पूरे देश से कुल 40 महिलाएं आई थीं। उनमें चयनित होना उनको काफी गौरवान्वित करता है।
कंचन गुप्ता ने अपना सबसे बड़ा ताज अपने पति प्रदीप गुप्ता को बताया। उन्होंने कहा इस जीत का सारा श्रेय मेरे पति और परिवार का है। उन्होंने कहा कि उनके पति ने उनके सपनों को साकार करने में पूरा सहयोग दिया है। आज वो जो कुछ भी हैं अपने पति की ही वजह से हैं। कंचन गुप्ता ने एक बार फिर अपने सभी चाहने वालों से अपने पक्ष में वोट करने का निवेदन किया है।
कंचन गुप्ता ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस प्रतियोगिता में उन्होंने भारतीय सभ्यता के हिसाब से ही कपड़ों का चयन किया है । इस प्रकार का कपड़ा उन्होंने नहीं पहना है जिससे उनके परिवार को समाज में शर्मिंदा होना पड़े। यह सवाल इसलिए भी पूछना जरूरी था,क्योंकि आजकल हमारी बेटियां और बहुएं जिस तरह से पाश्चात्य सभ्यता के रंग में रंगती जा रही हैं। इससे आम भारतीय के मन में एक भय सा व्याप्त हो गया है।