Bhilai big news update : ईदुल अजहा आज, बारिश को देखते हुए नमाज के इंतजाम


Bhilai big news update भिलाई। कुरबानी के जज्बे के साथ ईदुल अजहा का त्यौहार 29 जून गुरूवार को मनाया जाएगा। बारिश के मौसम को देखते हुए शहर की तमाम मस्जिद कमेटियों ने ईद की नमाज के इंतजाम किए हैं। जिसमें बारिश होने की हालत में मस्जिद के अंदर आधे-आधे घंटे के अंतराल में नमाज होगी। अन्यथा ईदगाह मैदान में जमात होगी।


जामा मस्जिद ईदगाह सेक्टर-6 भिलाई में ठीक सुबह 8 बजे ईद की नमाज होगी। बारिश होने की हालत में मस्जिद के अंदर आधे-आधे घंटे से जमात होगी। इसी तरह रिसाली मस्जिद ईदगाह में सुबह7:30, अशरफी मस्जिद रूआबांधा में 06:30, फरीद नगर ईदगाह में 07:30, गरीब नवाज़ मस्जिद सुपेला में 07:30 बजे, रज़ा जामा मस्जिद कैंप 2 में सुबह 08:15, हनफी मस्जिद कोहका में 07:30, गौसिया मस्जिद कैंप-1 में 07:30, नाले वाली मस्जिद जोन-2 खुर्सीपार में 8:00, अशरफी मस्जिद जोन 3 खुर्सीपार में 07:30, मस्जिद हज़रत बिलाल हुडको में 07:30 बजे, एमपी हाउसिंग बोर्ड में 07:30 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। बारिश होने पर फलक नुमा मस्जिद अयप्पा नगर में सुबह 07:00 बजे और नूरी मस्जिद फरीद नगर में सुबह 08:00 बजे नमाज़ होगी। बारिश नही होने पर इन दोनो मस्जिदों में नमाज़ नही होगी और सीधे फरीद नगर ईदगाह में 07: 30 नमाज़ अदा होगी।