Bhilai Big Breaking : मोहब्बत का इजहार अलाव खेलकर, हजारों लोगों ने देखा अकीदतमंदों को अंगारों पर चलते


Bhilai Big Breaking भिलाई। कर्बला के शहीदों की याद में निजामिया मोहर्रम कमेटी अलावा कमेटी फरीद नगर में अलाव, ताजियादारी और अखाड़े का आयोजन हुआ। करीब 35 वर्षों से बाबा फरीद नगर निजामी चौक अलावा ग्राउंड में हुसैनी दीवाने अपनी मोहब्बत का इजहार अलाव खेलकर कर रहे है। इस साल भी हजारों लोगों ने अंगारों पर चलते अकीदतमंदों को देखा।


 कमेटी के उस्ताद फैजान अली की निगरानी में यह अलाव हुआ। कमेटी के अध्यक्ष सैयद अजहर अली अधिवक्ता ने मुख्य अतिथि- थाना प्रभारी सुपेला दुर्गेश शर्मा को हरा गमछा पहनाकर स्वागत किया। विशेष अतिथि  गुलाब सिंह पटेल पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन दुर्ग  एवं प्रदेश अध्यक्ष एवीएनएस का स्वागत निजामिया मोहर्रम अलावा कमेटी के उस्ताद बच्चु भाई उर्फ फैजान अली ने किया।

कर्बला कमेटी ने जताया आभार

मुहर्रम पर कर्बला के शहीदों की याद में 10 दिन के आयोजन बिना किसी बाधा के संपन्न होने पर मुहर्रम कर्बला कमेटी ने शासन-प्रशासन और तमाम कमेटियों का आभार जताया है।


कमेटी के सरपरस्त मंसूर इमदादीवाला, रिटायर पुलिस अफसर विरेन्द्र सतपती, सदर पीरजाह शेख गुलाम सैलानी, मुनसफ अली, गुलाम सिद्दिकी, डॉ ऊमर अंसारी, जाफर खान, सैय्यद सिराज, गुलाम उस्मानी, मोहम्मद सलाम
जिया उल हक, बरकत अली, नबी गुलाम, मो फैयाज, मोहम्मद नईम और  चांद खान सहित तमाम लोगों ने जारी बयान में कहा है कि भिलाई की सरजमीं पर मुहर्रम पूरे अदब व एहतराम के साथ मनाया गया, जिसमें शासन-प्रशासन का सबसे ज्यादा सहयोग रहा। वहीं कमेटियों-अंजुमन ने भी अपनी भागीदारी दी। विधायक देवेन्द्र यादव ने पूरे टाउनशिप की व्यवस्था की कमान खुद संभाली, जिससे पूरा आयोजन बिना किसी बाधा के संपन्न हुआ।