हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

Bhilai : भिलाई..स्पर्श अस्पताल प्रबंधन ने पांच साल में श्रमिकों के कल्याण के लिए 4.05 लाख रुपए दिए हैं। 14 फरवरी 2018 से हर छह महीने पर वह श्रमिक कल्याण बोर्ड में औसतन 21000 रु. जमा करा रहा है। श्रम कल्याण निधि की तौर पर यह धनराशि रेगुलर जमा कराई जा रही है। इसलिए राज्य सरकार के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने स्पर्श
अस्पताल के दोनों डायरेक्टर डॉ. दीपक वर्मा और डॉ. संजय गोयल को सम्मानित किया है। इसके लिए श्रम कल्याण बोर्ड ने बीते दिनों दुर्ग में श्रमिक एवं नियोजन सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया था। इस समारोह में उपस्थित हुए श्रम कल्याण बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि अस्पताल से मिली धनराशि, बोर्ड संगठित क्षेत्र में काम
कर रहे श्रमिकों व उनके आश्रितों के कल्याण के लिए उपयोग करेगा।
Bhilai : बोर्ड संस्थाओं से श्रम कल्याण निधि की तौर पर मिलने वाली धनराशि से दुर्घटना में श्रमिक की मौत होने पर
आश्रितों को पेंशन, मेधावी या आश्रित बच्चों को छात्रवृत्ति देने जैसी अन्य कल्याणकारी योजनाएं
चलाता है।
2018 में स्पर्श अस्पताल की शुरुआत हुई फरवरी 2018 में 123 हेल्थ वर्करों के साथ स्पर्श अस्पताल
की शुरुआत हुई थी। उस साल स्पर्श प्रबंधन ने श्रमिक कल्याण के लिए प्रति मजदूर 60 रु. के हिसाब से श्रम
कल्याण बोर्ड में 7400 रु. जमा कराए थे।