हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

Bhilai : भिलाई। चीन से मुकाबला कर लौटी भारतीय फुटबॉल टीम में छत्तीसगढ़ में एक मात्र खिलाड़ी रहे अर्श अनवर के अपने गृह नगर भिलाई पहुंचने पर भव्य अभिनंदन किया गया। विधायक देवेंद्र यादव व अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से अर्श का फूलों के साथ स्वागत किया गया। सेक्टर-5 चौक पर अर्श के परिजनों का भी विधायक देवेंंद्र यादव व सोसाइटी की तरफ से फूलों से स्वागत किया गया।

इस दौरान अल मदद सोसाइटी की प्रेसीडेंट अंजुम अली, सदस्यगण कौसर खान, शाहीन खान, शम्शुन खान, रुखसाना, रेहाना, फरीदा, आयशा आलम, जुल्फी, सलीम, आरिफ, अब्दुल, अनवर, मौला व अन्य लोग शामिल थे। सभी ने अर्श के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अर्श ने भी इस अभिनंदन के लिए आभार जताया।