हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

Bangladesh ढाका ! बंगलादेश में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो घंटे से भी कम समय में नौ लोगों की मौत हो गयी।
Banglades सुनामगंज, मौलवीबाजार और सिलहट जिले के अलग-अलग इलाकों में स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच भारी बारिश के बीच लोगों की मौत की सूचना मिली है। बिजली गिरने की अधिकांश घटनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में हुईं जहां लोग अपने खेतों में काम कर रहे थे।
Banglades शुष्क मौसम से बरसात के गर्मी के मौसम में बदलाव के कारण घनी आबादी वाले दक्षिण एशियाई देश में वर्ष के इस समय के दौरान बिजली गिरने से मौत आम है।
बंगलादेश में बिजली गिरने से होने वाली मौतों में वृद्धि देखी गई है। पिछले कुछ वर्षों में सालाना सैकड़ों मौतें दर्ज की गई हैं। विशेषज्ञों का दावा है कि यह जलवायु परिवर्तन के कारण है। जिसने बंगलादेश को इसके असर के प्रति अधिक संवेदनशील बना दिया है।