Balod Braking ट्रक एवं बोलेरो में भीषण टक्कर में पांच महिलाओं समेत 11 लोगो की दर्दनाक मौत


Balod Braking बालोद ! छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बीती रात्रि ट्रक और बोलेरो में हुई टक्कर में पांच महिलाओं समेत 11 लोगो की मौत हो गई।


Balod Braking पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात्रि में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बालोद एवं चारामा के बीच बालोदगहन के पास सामने से आ रही बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच महिलाओं एवं एक बच्चे समेत 10 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल बच्चे की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

बोलेरो में सवार सभी साहू परिवार के लोग कांकेर जिले के चारामा मरकटोला से शादी में हिस्सा लेकर धमतरी जिले के सोरेम भटगांव वापस लौट रहे थे,तभी यह हादसा हुआ।घटना की सूचना ही प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की है।