हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

Assembly General Election-2023 : रायपुर… विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज चौथे दिन कुल 203 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सबसे अधिक कोरबा विधानसभा क्षेत्र में 9 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार विधानसभा निर्वाचन-2023 के द्वितीय चरण के विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक 246 अभ्यर्थियों ने 367 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
आज चौथे दिन महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में 8 नामांकन पत्र, गुण्डरदेही में 7, कोटा, लोरमी, मुंगेली, बिल्हा, बिलासपुर, राजिम में 6-6, मस्तुरी, आरंग, दुर्ग शहर में 5-5, भटगांव, कटघोरा, जैजेपुर, बसना, धरसींवा, रायपुर नगर उत्तर, पाटन, भिलाईनगर, अहिवारा, बेमेतरा, नवागढ़ से 4-4, खरसिया, बेलतरा, अकलतरा, पामगढ़, खल्लारी, कसडोल, बलौदाबाजार, रायपुर ग्रामीण, अभनपुर, कुरूद, धमतरी, दुर्ग ग्रामीण में 3-3, बैकुण्ठपुर, प्रेमनगर, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, सीतापुर, जशपुर, लैलूंगा, मरवाही, जांजगीर-चांपा, सरायपाली, भाटापारा, रायपुर नगर दक्षिण, सिहावा, संजारी बालोद, वैशालीनगर में 2-2, मनेन्द्रगढ़, कुनकुरी, पत्थलगांव, सारंगढ़, धरमजयगढ़, रामपुर, पाली तानाखार, तखतपुर, सक्ती, बिलाईगढ़, रायपुर नगर पश्चिम, साजा विधानसभा क्षेत्रों में 1-1 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
Assembly General Election-2023 : उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। प्रदेश में द्वितीय चरण में हो रहे निर्वाचन के लिए प्रत्याशी 30 अक्टूबर 2023 तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। द्वितीय चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर को होगी। अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवम्बर हैं।
Assembly General Election-2023 : विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में भरतपुर-सोनहट, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी, संजारी बालोद, डोंडीलोहारा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवंबर 2023 को मतदान होगा। प्रथम तथा द्वितीय दोनों ही चरणों की मतगणना 3 दिसंबर 2023 को होगी।