हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।


All India Rauniyar Vaish Mahasabha : रायपुर …अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल प्रसाद रौनियार,निवासी अंबिकापुर, का रायपुर आगमन में रौनियार समाज कल्याण समिति,रायपुर के पदाधिकारियों एवम् अन्य रौनियार बंधुओं की बैठक का आयोजन वृंदावन हाल में किया गया था !
कार्यक्रम के शुरुआत में गोपाल का स्वागत सम्मान अध्यक्ष सचिव व समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा किया गया बैठक में निम्न रौनियत बंधु उपस्थित हुए : गोपाल रौनियार , शिवन लाल गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता
, बमशंकर गुप्ता, मनोज गुप्ता , अशोक वैश्य, गोपाल प्रसाद गुप्ता
बसंत गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, विकास आनंद ,नरेश गुप्ता
, ज्योति गुप्ता अमलीडी, नारायण गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, मनीष गुप्ता
, धीरज गुप्ता , अभय गुप्ता, बैठक में गोपाल रौनियार द्वारा अभिभाषण दिया गया जिसके मुख्य अंश निम्नानुसार है :
01 रायपुर शहर छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी है लेकिन यहां पर सामाजिक सामंजस्य की कमी है ! रायपुर समाज को आपसी खींचतान खत्म कर एक साथ समाज को आगे बढ़ाने के लिए आगे आना होगा !
02 छत्तीसगढ़ गढ़ में कई जगह रौनियार समाज का भवन बन गया है या जमीन शासन से प्राप्त कर लिए गया है रायपुर को इसके लिए सतत रूप से कार्य करना होगा !
03 अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाणपत्र बनाने के लिए कार्य किया गया लेकिन नियमित रूप से प्रयास नही किया गया है उसके लिए नियमित रूप से प्रयास करना होगा !
04 रायपुर समाज के सभी सदस्यों की हर महीने या कम से कम हर त्रिमासिक बैठक होनी चाहिए, जिसमे सभी कार्यों की समीक्षा हो !
05 छत्तीसगढ़ राज्य के छोटे छोटे इकाई के पास आज लाखो का फंड है लेकिन रायपुर इकाई के पास बहुत कम है उसके लिए प्रयास करना चाहिए प्रथम सदस्यता पर न्यूनतम 1100 तथा सदस्य की जितनी सामर्थ्य हैं उतनी राशि लिया जाना चाहिए तथा मासिक या वार्षिक सहयोग लिया जाना चाहिए, जिससे हमारे पास एक अच्छा फंड तैयार सकें !
06 राज्य शासन द्वारा सामाजिक संस्थाओं को जमीन दर के 10% राशि पर जमीन उपलब्ध कराई जाती है इसके लिए पता करना चाहिए !
07 रायपुर समाज अखिल भारतीय रौनियार महासंघ के बैनर से भी मुख्यमंत्री से जमीन की मांग कर सकता है ! अखिल भारतीय रौनियार महासंघ का रजिस्ट्रेशन 70 साल पुराना है इसकी वैद्यता ज्यादा है !
इसके अलावा उपस्थित सभी सदस्य गणों में भी उपरोक्त विषय पर आपसी चर्चा हुई !
अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाणपत्र बनाए जाने के विषय में बैठक के तुरंत बाद बसंत गुप्ता द्वारा महापौर से अपॉइंटमेंट ले लिया गया तथा सभी के द्वारा महापौर से मुलाकात कर निवेदन किया गया l उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से शिव कुमार गुप्ता सचिव रौनियार समाज कल्याण समिति रायपुर ने दी है l