हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।


Bhilai Breaking : भिलाई ! को शाम 6 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा स्वयं एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग अभिषेक झा व नगर पुलिस अधीक्षक आशीष बंछोर के द्वारा छावनी क्षेत्र में विजिबल पुलिसिंग के अंतर्गत पैदल पेट्रोलिंग की गई। लगभग 05 किलोमीटर की पैदल पैट्रोलिंग में, मार्ग में पढ़ने वाले सभी दुर्गा पंडाल का निरीक्षण किया गया, साथ ही समस्त दुर्गा पंडाल में समिति के सदस्यों को पंडाल में सीसीटीवी लगाने, सुचारु पार्किंग व्यवस्था एवम सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की बात बताई गई।
Bhilai Breaking : भिलाई ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा छावनी थाना से पैदल पेट्रोलिंग में 60 से अधिक शामिल जवानों को लेकर, छावनी मार्केट होते हुए, लिंक रोड , जलेबी चौक होते हुए सराफा मार्केट का जायजा लेकर, सब्जी मंडी को देखते हुए, लाल मैदान स्थित दुर्गा पंडाल में दुर्गा जी के दर्शन किया एवम आयोजकों से बातचीत कर समस्याओं से अवगत हुए।
उपरोक्त पैदल पेट्रोलिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग अभिषेक झा व नगर पुलिस अधीक्षक आशीष बंछोर, थाना प्रभारी छावनी सोनल ग्वाल, पेट्रोलिंग एवं थाना का स्टाफ सहित 60 से अधिक जवानों ने पैदल पैट्रोलिंग की।