Khairagarh University : खैरागढ़ विश्वविद्यालय का स्टडी सेंटर अब राजधानी में भी, 23 सितंबर को होगा उद्घाटन


Khairagarh University रायपुर। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ का एक अध्ययन केंद्र अब राजधानी रायपुर में भी संचालित होगा। 23 सितंबर 2023 को 3 बजे पद्मश्री भारती बंधु के हाथों अध्ययन केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा।

यह अध्ययन केंद्र जिला शिक्षा अधिकारी प्रांगण, पाठयपुस्तक निगम कार्यालय के पास संचालित होगा। उद्घाटन समारोह में पद्मश्री मदन चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे, जबकि इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति पद्मश्री डॉ ममता (मोक्षदा) चंद्राकर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। इसके पूर्व 2 बजे एक पत्रकारवार्ता होगी, जिसमें कुलपति डॉ. चंद्राकर इस अध्ययन केंद्र से संबंधित जानकारी देंगी।